नाग पंचमी पर इन 5 चीजों का दिखना होता है शुभ, किस्मत चमकने का है संकेत
नाग पंचमी पर इन 5 चीजों का दिखना होता है शुभ, किस्मत चमकने का है संकेत
Share:

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है। जी दरअसल ऐसी मान्यताएं हैं कि इस दिन नागों की पूजा करने से जीवन का हर संकट दूर हो सकता है। कहा जाता है स्वयं भगवान शिव अपने गले में वासुकी नाग धारण किए हुए हैं। वहीं ज्योतिषों के अनुसार नाग पंचमी पर कुछ विशेष चीजें दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आज हम आपको उसी के बारे में बताने जा रहे है। 

* आप सभी ने सुना होगा और देखा भी होगा कि नेवले को सांप का सबसे बड़ा दुश्मन माना गया है। हालाँकि नेवले का सपने में आना एक शुभ संकेत समझते हैं। यह आर्थिक मोर्चे पर आपकी प्रबलता का संकेत होता है। जी हाँ और सपने में नेवला दिख जाए तो समझ लें आप जल्दी ही मालामाल होने वाले हैं।

* नाग पंचमी के दिन यदि किसी मंदिर में शिवलिंग पर आपको कुंडली मारकर बैठा नाग दिख जाए तो समझ लें जल्दी ही आपकी किस्मत चमकने वाली है। जी दरअसल शिवलिंग से लिपटा सांप आपके धनवान होने की ओर इशारा करता है।

* कहा जाता है नाग पंचमी के दिन अगर किसी पेड़ पर चढ़ता या फिर लटका हुआ सांप दिख जाए तो यह एक शुभ संकेत है। पेड़ पर चढ़ता या लटका सांप इंसान की तरक्की का संकेत होता है।

* नाग पंचमी पर यदि सपने में आपको नाग-नागिन का जोड़ा दिख जाए तो ये आपके भाग्योदय और सुख-समृद्धि बढ़ने का संकेत है।

* नाग पंचमी पर अगर आपको सपने में हाथी दिख जाए तो मतलब है कि आपको कहीं से ढेर सारा पैसा मिलने वाला है। जी हाँ और आपको बेशुमार दौलत और मान-सम्मान मिलने वाला है। सपने में सफेद हाथी का दिखना सौभाग्य बढ़ने का संकेत होता है।

कारोबार में चाहिए वृद्धि तो करें यह छोटा सा उपाय

घर में भूल से भी नहीं लगानी चाहिए ये 3 तस्वीरें

इस बार दो दिन मनाई जाएगी जन्माष्टमी, जानिए शुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -