कांग्रेस ने हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़वाकर राजनीति की है : मनोज तिवारी

नई दिल्ली : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू और मुसलमान को आपस में लड़वाकर राजनीति की है। उन्होंने आह्वान किया कि देश विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जितवा कर केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएं।

पीएम मोदी पर ममता का वार, आपको बंगाल से धक्के मारकर निकाल देंगे...

कुछ ऐसा बोले तिवारी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज तिवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत का बेटे हैं। भ्रष्टाचारियों के साथ देश के दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब के लिए मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। पाकिस्तान को घर में घुस कर सेना ने आईना दिखाया तो कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगा और वह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने लगी। 

राहुल और प्रियंका के चुनावी अभियान को बड़ा झटका, मौसम के कारण तीनों रैलियां रद्द

मतदान के लिए की अपील 

जानकारी के मुताबिक मनोज तिवारी ने देश की जनता से देश मे पल रहे जयचंदों को बेनकाब करने के लिए पांच साल और भाजपा को मौका देने का आह्वान किया। किच्छा के मुख्य बाजार में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बता दें लोकसभा चुनाव आते ही सभी पार्टियां अपनी-अपनी तरह से तैयारियां कर चुकी है.

लोकसभा चुनाव: सीएम योगी का बड़ा बयान, कहा कांग्रेस का विसर्जन करने आए हैं राहुल-प्रियंका

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, कांग्रेस ने बताया 'झंसापत्र'

SC का EC को आदेश, कहा - VVPAT पर्चियों से मिलाए जाने वाली EVM की संख्या बढ़ाएं

Related News