घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता है शख्स, फिर अंडरगारमेंट्स चुराकर हो जाता है फरार

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है यहाँ एक सिरफिरे युवक से महिलाएं बेहद परेशान हैं। वो घर में घुसकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता है। इतना ही नहीं अंडरगारमेंट्स चोरी करके फरार हो जाता है। इस मामले में लोगों ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

घटना विजय नगर थाना इलाके की है। यहां बीते कुछ दिनों से महिलाएं एक युवक की हरकतों से परेशान हैं। वो घरों में घुसकर महिलाओं एवं लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें कर रहा है। साथ ही अंडरगारमेंट्स उठाकर भाग जाता है। क्षेत्र के एक निवासी शिबू यादव ने बताया कि शख्स महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है। उसकी हरकतों से हम सभी परेशान हो चुके हैं। महिलाओं को घर में अकेला छोड़कर जाने में भी डर लगता है। पुलिस से मांग है कि उसे शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार किया जाए।

वही दूसरी तरफ, थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। अपराधी शख्स CCTV कैमरे में कैद हुआ है। उसकी पहचान की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा तथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फेसबुक लाइव पर आकर युवक ने खुद को मारी गोली, हैरान कर देने वाला है मामला

इन राज्यों में गर्मी ने ढाया कहर, जानिए अपने शहर का हाल

मुस्लिमों की बदौलत जीती कांग्रेस, 1 डिप्टी-CM, 5 मंत्री पद और अच्छे विभाग मुसलमानों को मिले- कर्नाटक वक़्फ़ बोर्ड की मांग

Related News