योगा डे पर मलाइका ने शेयर किया अपना बेहतरीन वीडियो

मलाइका अरोड़ा एक बेहतरीन अदाकारा है और अपने अंदाज के लिए मशहूर हैं। मलाइका को बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेज में से एक माना जाता हैं। अपने काम से उन्होंने सभी का दिल जीता है और मलाइका को अक्सर जिम और योग सेंटर के बाहर स्पॉट किया जाता है। आप सभी को बता दें कि मुंबई के मलाइका अरोड़ा अपना योग स्टूडियो भी चलाती हैं। जी हाँ और एक्ट्रेस खुद तो योग करती ही हैं, साथ ही कई लोगों को सिखाती भी हैं। केवल यही नहीं बल्कि मलाइका अपने फैंस को भी योग और एक्सरसाइज करने के लिए मोटिवेट करती हैं।

अब एक बार फिर उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया है। जी दरअसल आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और इस मौके पर इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह योगासन करके दिखा रही हैं। आप देख सकते हैं येलो कलर के वर्कआउट आउटफिट को पहने मलाइका को योग मैट पर एक्सरसाइज करते हुए देखा जा सकता है। मलाइका अरोड़ा ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, 'उन्हें इस डायनामिक पोज में योग करना पसंद है।'

वहीँ उन्होंने फैंस से अपने वीडियो शेयर करने के लिए भी कहा। आप देख सकते हैं इस पोस्ट के जवाब में सीमा ने फनी जवाब दिया। जी दरअसल मलाइका के फैंस से वीडियो शेयर करने की बात का जवाब देते हुए सीमा ने पूछा कि, 'क्या वह शवासन करते हुए वीडियो शेयर कर सकती हैं।' वहीँ दूसरी तरफ मलाइका अरोड़ा के कई फैंस उन्हें अपनी प्रेरणा बता रहे हैं।

उम्र को मात देती हैं ये अभिनेत्रियां, योगा का है कमाल

डीप नेक टॉप पहन मिया खलीफा ने लगाई सोशल मीडिया पर आग, फैंस बोले- बाप रे बाप।।।

अपने इन किरदारों के लिए आज भी याद की जाती है रीमा लागू

Related News