लखनऊ और कानपुर रेलखंड पर होगा मरम्मतीकरण

नईदिल्ली। भारतीय रेल ने लखनऊ और कानपुर रेलखंड के बीच रेलवे मरम्मतीकरण कार्य प्रारंभ किया है। जिसके कारण इस रूट की कई रेल सेवाओं को बाधित कर दिया गया है। इस रूट पर चलने वाली करीब 28 रेल सेवाओं को 5 नवंबर को रद्द कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कानपुर जाने वाली उत्सर्ग एक्सप्रेस रेल और वरूणा एक्सप्रेस 5 नवंबर को लखनऊ पहुंचेगी।

यह रेल सेवा इस दौरान कैंसिल हो जाएगी। उक्त रेल सेवा पुष्पक , बरौनी और राप्ती सागर एक्सप्रेस समेत विभिन्न रेल सेवाओं को एक अलग रेल मार्ग से अपने गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। रेलवे लखनऊ व कानपुर रूट पर सिग्नल सिस्टम को शानदार करने के लिए कार्य करेगा।

गौरतलब है कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखता है। साथ ही उसका प्रयास रहता है कि, यात्रियों को बेहतर सुविधाऐं मिल सकें। रेलवे द्वारा तेजस एक्सप्रेस रेल सेवा प्रारंभ की गई जो कि अधिक दूरी को कम समय में पूर्ण करती है।

इस रेल सेवा में यात्रियों को उन्नत सुविधाऐं दी जाती हैं। हालांकि रेलवे में संधारण, संरक्षा और मरम्मतीकरण कार्य किए जाने पर कई बार यात्रियों को परेशानियां होती हैं लेकिन यात्रियों की सुविधाओं रेलवे पथ के विस्तार के लिए इसे आवश्यक माना जाता है।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने की रेलवे में रोजगार पर बात

रेलवे की लापरवाही से यात्रियों की ट्रेन छूटी

IRCTC के इस अपडेट से कीजिये फ़ास्ट ट्रैन बुकिंग

 

Related News