महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने दिया इस्तीफा

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कबूल कर लिया है। कोश्यारी के साथ ही लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी मंजूर कर लिया गया है। इनके अतिरिक्त राष्ट्रपति ने 13 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेश में बड़ा फेरबदल किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। 

राष्ट्रपति ने अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल, लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके को मणिपुर, मणिपुर के राज्यपाल एल। गणेशन को नगालैंड, बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किए राज्यपाल और उपराज्यपालों की सूची:-   (i) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश (ii)  लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम (iii) सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड (iv) शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश (v) गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम (vi) रिटायर्ड जस्टिस एस। अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश (vii) बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़ (viii) अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर (ix) एल। गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड (x)  फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय (xi) राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार  (xii) रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र (xiii)  ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख   

'मोदी के सामने सिर्फ राहुल हैं, पुरा देश मान चुका है यह बात..', सीएम गहलोत का बड़ा बयान

'संसद के अंदर और बाहर, दोनों जगह बोलने की आज़ादी नहीं..', मोदी सरकार पर जमकर बरसे खड़गे

'मोदी कैबिनेट में 2 बार ऑफर किया गया मंत्रिपद, मैंने ठुकराया..', वरुण गांधी का बड़ा खुलासा

Related News