महाराष्ट्र: रायगढ़ तट पर मिले आठ शव, पुलिस ने जताया यह शक

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर तीन अलग-अलग स्थानों पर आठ शव मिले हैं। इसी के साथ पुलिस ने यह संदेह जताया है कि ये बजरा पी305 के पीड़ितों के शव हो सकते हैं जो चक्रवात तौकते के कारण मुंबई तट पर डूब गया था। जी दरअसल रायगढ़ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बीते रविवार को यह बताया है कि, ''शनिवार को मिले आठ शवों में से पांच मंडवा तट पर बहकर आए, दो अलीबाग में और एक शव मुरुड में मिला है।'' केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने यह भी कहा कि, ''शवों की अभी पहचान नहीं की गई है।'' इसी के साथ उन्होंने बताया कि ''स्थानीय प्रशासन और राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को शवों के बारे में सूचित कर दिया गया है।''

इस मामले में नौसेना के एक प्रवक्ता ने बीते दिनों यह बताया था कि, ''बजरा पी305 चक्रवात ताउते के दौरान समुद्री लहरों के कारण गत सोमवार को डूब गया था और शनिवार को समुद्र तल पर दिखा था।'' इसी के साथ नौसेना ने यह भी बताया था कि, ''शनिवार को छह और लोगों के शव मिलने के बाद इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 66 हो गई जबकि नौ कर्मी अब भी लापता हैं। घटना के समय बजरा पी305 पर 261 कर्मी सवार थे जिनमें से अभी तक 186 को बचा लिया गया है।''

बताया जा रहा है बजरा पी 305, पर सरकारी तेल और गैस कंपनी ओएनजीसी के एक अपतटीय तेल ड्रिलिंग प्लेटफॉर्म के रखरखाव के काम में लगे कर्मी थे और उक्त बजरा गुजरात जाते वक्त तेज गति वाली हवाओं और ऊंची समुद्री लहरों के कारण मुंबई तट के पास सोमवार शाम को डूब गया था। जी दरअसल बजरा पी305 के नौ लापता कर्मियों के अलावा नौसेना और तटरक्षक बल नौका वरप्रदा के उन 11 लोगों की भी तलाश कर रहा है जो चक्रवात के बाद लापता हो गए थे। वही वरप्रदा पर सवार 13 लोगों में से दो को बचा लिया गया था।

'भाबी जी घर पर हैं' छोड़ने की अफवाहों पर नेहा पेंडसे ने खुद दिया जवाब

संकेत भोसले ने पत्नी सुगंधा मिश्रा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, कही ये बड़ी बात

24 मई से शुरू होगा 15वीं केरल विधानसभा का प्रारंभिक सत्र

Related News