MP: गरबा देखकर घर लौट रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

धार: मध्य प्रदेश के धार जिले से एक चौकाने वाली खबर आई है। जी दरअसल यहाँ गरबा देखकर घर लौट रही नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इस मामले में पीड़िता का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दी। बताया जा रहा है पीड़िता ने थाने पहुंच दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना को धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहाँ दो लोगों पर गरबा देखकर घर लौट रही नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अभी दोनों आरोपी फरार हैं। मिली जानकारी के तहत गंधवानी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी नाबालिग अपनी बहन के साथ गरबा देखकर घर लौट रही थी। इसी बीच दो आरोपियों ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। उसके बाद पीड़िता रात में अपने घर पहुंची और भाई के साथ ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। यह सब होने के बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और अपने साथ हुई वारदात को लेकर मामला दर्ज कराया।

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर बीते बुधवार की देर रात करीब 12।30 बजे आरोपी चना और गोविंद के खिलाफ पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के साथ ही दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है आरोपियों ने लड़की की चचेरी बहन को पत्थर मारकर भगा दिया और बहन के भाग जाने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस का कहना है, 'आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'

MP: महंगाई के बीच यहाँ पेट्रोल पंप मालिक फ्री में बाँट रहा पेट्रोल

दशहरे के शुभ अवसर पर पीएम मोदी राष्ट्र को 7 नई कंपनियां करेंगे समर्पित

उज्जैन: GAIL गैस प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत

Related News