भोपाल: हम सभी यह जानते हैं कि पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए एवं धरती को हरा-भरा बनाये रखने के लिए पेड़-पौधों को लगाया जाना सबसे जरुरी है। ऐसे में अपने मध्यप्रदेश को हरा-भरा रखने हर दिन एक पेड़ लगाने के संकल्प के तहत सीएम द्वारा आज भी पौधारोपण किया जा रहा है। आज उन्होंने अपने निवास में नारियल का पौधा लगाया है। ऐसे में उन्होंने एक ट्वीट किया है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस ट्वीट के साथ उनके फोटोज हैं जिनमे वह पौधा लगा रहे हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- 'प्रकृति में केवल जीवन ही नहीं, यह जीने का सलीका भी सिखाती है। इसकी सेवा में अप्रतिम सुख है। फूलों से सीखिए सबके जीवन में रंग भरना, पेड़ों से सीखिए ऊँचाईयों को छूना। कलियों से सीखिए मुस्कुरा कर जीना, काँटों से सीखिए कष्टों से उबरना। प्रकृति में जीवन ही नहीं, यह जीने का सलीका भी सिखाती है। इसकी सेवा में अप्रतिम सुख है। आज नारियल का पौधा रोपकर आनंद हुआ। #OnePlantADay pic.twitter.com/1rVKI4eh0D — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) October 17, 2021 आज नारियल रोपकर आनंद हुआ।' वहीं उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "फूलों से सीखिए सबके जीवन में रंग भरना, पेड़ों से सीखिए ऊँचाईयों को छूना। कलियों से सीखिए मुस्कुरा कर जीना, काँटों से सीखिए कष्टों से उबरना।" इसी के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'नारियल को भारतीय सभ्यता में शुभ और मंगलकारी माना गया है, इसलिए पूजापाठ और मंगल कार्यों में इसका उपयोग किया जाता है। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे थकान या कमजोरी लगने पर ताजगी महसूस होती है। एक नारियल में लगभग 600 मिलिग्राम पोटेशियम होता है।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि पौधारोपण की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नर्मदा जयंती के अवसर पर 19 फरवरी, 2021 को अमरकंटक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। उसी के बाद से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य में हर दिन एक पेड़ लगा रहे हैं। CM शिवराज ने कांग्रेस को बताया सर्कस दशहरे के पर्व पर शहरवासियों को CM शिवराज समेत कई नेताओं ने दी बधाई CM शिवराज और ग्रहमंत्री ने किया अब्दुल कलाम की जयंती पर नमन