दशहरे के पर्व पर शहरवासियों को CM शिवराज समेत कई नेताओं ने दी बधाई
दशहरे के पर्व पर शहरवासियों को CM शिवराज समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Share:

भोपाल: आज दशहरा का पावन पर्व मनाया जा रहा है और आप जानते ही होंगे कि यह पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पावन पर्व मनाते हैं। ऐसे में आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी है। MP के CM शिवराज ने ट्वीट कर कहा है, 'ॐ रां रामाय नमः विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन की शिक्षाओं को आत्मसात कर अपने भीतर के क्रोध, ईर्ष्या, लोभ, अहंकार जैसी बुराइयों का नाश करें, आइये, भ्रष्टाचार, गरीबी, गंदगी जैसे रावण का विनाश कर नये भारत के निर्माण में योगदान दें।'

वहीं आगे उन्होंने लिखा- 'असत्य पर सत्य की जीत का पर्व इस वर्ष कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनाया जा रहा है, विभिन्न स्थानों पर सादगी पूर्वक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, नागरिकों से आग्रह है कि सभी कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस रखते हुए सावधानियों के साथ संपन्न करें।' वहीं उनके अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट कर लिखा है- 'असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं, बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व से हमें सत्य के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। यह पर्व आप सभी के जीवन में हर्षोल्लास एवं आनंद लेकर आए यही कामना करता हूं।'

इसी के साथ उन्होंने लिखा है- 'असत्य पर सत्य की जीत,बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयदशमी पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।' वहीं उनके अलावा कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा है- 'मध्यप्रदेश में - असत्य पर सत्य की जीत हो, अधर्म पर धर्म की जीत हो, पाप पर पुण्य की जीत हो, बुराई पर अच्छाई की जीत हो, क्रोध पर दया की जीत हो, अत्याचार पर सदाचार की जीत हो, अज्ञान पर ज्ञान की जीत हो, हर रावण पर श्रीराम की जीत हो।'

पुणे: दशहरे के पर्व पर महालक्ष्मी को पहनाई सोने की साड़ी

इस मंदिर में होती है रावण की पूजा, दूर-दूर से आते हैं लोग

MP के इन जिलों में होता है रावण पूजन, खेला जाता है घातक खेल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -