CM शिवराज और ग्रहमंत्री ने किया अब्दुल कलाम की जयंती पर नमन
CM शिवराज और ग्रहमंत्री ने किया अब्दुल कलाम की जयंती पर नमन
Share:

भोपाल: आज भारत के गौरव और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती हैं। ऐसे में आज हर व्यक्ति उन्ही को याद कर रहा है। आज खास मौके पर MP के CM शिवराज सिंह चौहान ने मिसाइल मैन के नाम से विख्यात देश के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है। आप देख सकते हैं उन्होंने एक ट्वीट किया है और इस ट्वीट के जरिये उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद किया है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा है- 'वास्तविक अर्थों में शिक्षा सत्य की खोज है। यह ज्ञान और आत्मज्ञान से होकर गुजरने वाली एक अंतहीन यात्रा है।- APJ Abdul Kalam, सपने देखना और उसे साकार करने का मंत्र युवाओं को देने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति, डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की जयंती पर नमन।' वहीं आगे एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है - 'भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में दिया गया आपका योगदान अविस्मरणीय है। आपके ओजस्वी विचार सदैव युवा पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।' मुख्यमंत्री के अलावा मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी ट्वीट किया है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा है- 'भारत के पूर्व राष्ट्रपति, 'मिसाइल मैन' के नाम से विख्यात श्रद्धेय डॉ. APJ Abdul Kalam की जयंती पर सादर नमन। भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। उनका बेहद सौम्य,सरल व्यवहार और आदर्श जीवन देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।' इस तरह अन्य नेताओं ने भी पूर्व राष्ट्रपति डॉ। एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया है।

जानिए डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम से जुड़े 10 रोचक तथ्य

दिलों में जिंदा हैं कलाम साहब, पीएम मोदी ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, उनके सम्मान में मनाया जाता है 'विश्व छात्र दिवस'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -