आज है लोहड़ी, इन पंजाबी गानों को सुनकर मनाये जश्न

आज नए साल का पहला पर्व मनाया जा रहा है। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं लोहड़ी की जिसे मनाने के लिए सभी लोग पूरी तरह से तैयार हैं। आप सभी जानते ही होंगे इस पर्व को पंजाब, हरियाणा के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में धूम धाम से मनाया जाता है। वैसे इस त्योहार को 13 जनवरी यानी मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाते है। यह पर्व सभी के लिए खास होता है।

वैसे लोहड़ी का पर्व किसानों की नई फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है और लोहड़ी के दिन जलाई जाने वाली आग से लोग प्रार्थना करते हैं कि इस आग में उनके सारे दुःख, दर्द और तकलीफ जलकर राख हो जाए और उनकी जिंदगी खुशियों से भर जाए। आप सभी जानते ही होंगे लोहड़ी का त्यौहार पंजाबी लोग बड़े ही जश्न और धूमधाम के साथ मनाते हैं। जी दरअसल पंजाब और हरियाणा में लोहड़ी के त्योहार की चमक नजर आती है।

कहा जाता है इस दिन पंजाबी समुदाय के लोग एक साथ मिलकर ढोल ताशे बजाते हैं और नाद पर गिद्दा और भांगड़ा करते हैं। आज लोग घर के सामने खुले आंगन में अग्नि जलाते हैं और आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली, सूखे मेवे का भोग देते हैं। अब आज लोहड़ी के शुभ अवसर पर हम लाये हैं पंजाबी गाने जिन पर आप जमकर नाच सकते हैं। कहा जाता है लोहड़ी के मौके पर पंजाबी समुदाय के लोग सरसों का साग और मक्के दी रोटी खाते हैं। इसी के साथ जमकर ऐसे गानों पर नाचते हैं और जश्न मनाते हैं।

देशभर के कोने- कोने में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने का अभियान हुआ शुरू

फिर केंद्र सरकार पर भड़के राहुल गाँधी, लगाया किसानों को गुमराह करने का आरोप

इन राज्यों में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी आसान

 

 

Related News