ओवेरियन सिस्ट के चलते अस्पताल में भर्ती यह अदाकारा

YouTuber और होस्ट लिली सिंह (Lilly Singh) को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल इन दिनों वह अस्पताल में भर्ती हैं। मिली जानकारी के तहत उन्होंने खुद बीते गुरुवार को खुलासा किया है कि हाल ही में उन्हें ओवेरियन सिस्ट (Ovarian Cysts) के बारे में पता चला और इसी के बाद वो अस्पताल के इमरेंसी रूम में एडमिट हैं। मिली जानकारी के तहत लिली सिंह के अस्पताल में भर्ती होने से फैंस हैरान हैं। आप देख सकते हैं उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अस्पताल के कमरे में नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए लिली सिंह (Lilli Singh Ovarian Cysts) ने अपने ओवेरियन सिस्ट के बारे में फैंस को जानकारी दी है, जिसके बाद उनके फैन और कई सेलेब्स ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।आप साफ़ देख सकते हैं इस वीडियो को शेयर करते हुए लिली सिंह ने कैप्शन में लिखा- 'इमरजेंसी रूम में मेरा आखिरी दिन। क्योंकि मेरी ओवरीज में सिस्ट है। मुझे इसे समझने दीजिए। मुझे ये हर महीने में एक बार परेशान करेगा और साथ ही पीरियड्स के दौरान भी परेशान करेगा। इसके चलते मैं कमजोर हो गई हूं।'

वहीं उनके इस वीडियो को अपलोड करने के बाद फैंस इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी लिली सिंह के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। इस लिस्ट में पहला नाम जैकलीन फर्नांडिस का है जिन्होंने कमेंट करते हुए लिखा- 'आपके लिए प्रार्थना।' वहीं उनके अलावा भी कई सेलेब्स ने प्रार्थना की है।

गर्लफ्रेंड के लिए ऋतिक रोशन ने लिखा ऐसा पोस्ट कि देखकर हुए हैरान फैंस

अब मूंगफली नहीं बेचते भुबन बड्याकर, 'काचा बादाम' पर डांस वीडियो वायरल

बर्फीले झील में पूरे कपड़े उतारकर कूदा ये अभिनेता, वीडियो वायरल

Related News