सुनील लहरी हुए फैंस से परेशान

रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर सुनील लहरी 33 साल पहले ही स्टार बन गए थे, परन्तु लॉकडाउन में 'रामायण' के दोबारा टेलिकास्ट ने उन्हें फैन्स की नजरों में 'इंडिया का नया क्रश' बना दिया है। वहीं मेल फैन्स से लेकर फीमेल फैन्स तक अब सुनील लहरी को लेकर इस कदर दीवानी हो गई हैं पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 'इजहार-ए-इश्क' चल रहा है।

इसके साथ ही लोग तो सुनील लहरी को लेकर इस पागल हैं कि उनके नाम पर कई फैन पेज बना दिए हैं, जहां वे ऐक्टर की पुरानी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले तो फैन्स ने ऐसी ही कारस्तानी करते हुए अक्षय कुमार के गाने 'चुरा के दिल मेरा' को सुनील लहरी की एक फिल्म के गाने पर ही डब कर दिया था। हालांकि उसे सभी ने खूब पसंद किया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की अब सुनील लहरी की एक और तस्वीर खोजकर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है, जिसमें वह एक फंक्शन में खाना खाते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही फैन्स सुनील के इस अंदाज को देख भी क्रेजी हो गए हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा,' हाए, ये तो नाश्ता करते हुए भी कितने क्यूट लगते हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रभु भोग लगा रहे हैं।'

 

 

पांडवों का ‘निकर-बनियान’ अवतार इंटरनेट पर हुआ वायरल

अंग्रेजी गाने पर शिवांगी जोशी ने किया डांस

अदृश्य होकर महाभारत के इस शख्स ने किया लोगो के दिलो पर राज

Related News