पांडवों का ‘निकर-बनियान’ अवतार इंटरनेट पर हुआ वायरल
पांडवों का ‘निकर-बनियान’ अवतार इंटरनेट पर हुआ वायरल
Share:

जिस तरह 80-90 के दशक में रामानंद सागर की 'रामायण' का जलवा देखने को मिला, उसी तरह का जलवा बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' और उसकी कास्ट का भी था। वहीं लॉकडाउन में फिर से इन दोनों सीरियलों को टेलिकास्ट किया जा रहा है, जिससे एक बार फिर इनसे जुड़ीं यादें एक बार फिर ताजा हो गई हैं। 'रामायण' और 'महाभारत' के साथ-साथ उनमें काम करके मशहूर हुए कलाकार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए हैं।

इसके साथ ही इसी बीच 'महाभारत' के पांडवों यानी अर्जुन, युधिष्ठिर, भीम, नकुल और सहदेव का किरदार ने निभाने वाले ऐक्टरों की एक बड़ी ही मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।वहीं  बी.आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में ये किरदार अर्जुन फिरोज खान, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, समीर चित्रे और संजीव चित्रे ने निभाया था। पांडवों का यह कैजुअल लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की ये तस्वीर दरअसल शोटाइम मैगजीन में साल 1989 पब्लिश हुई थी। इसके साथ ही उस दौर में पांच पांडव 'महाभारत' के जरिए दुनियाभर में छा गए थे। अर्जुन फिरोज खान को लोग आज भी अर्जुन के किरदार से जानते हैं, उसी तरह प्रवीण कुमार को भीम और गजेंद्र चौहान को युधिष्ठिर के रोल में लोग जानते हैं। सभी कलाकारों ने और भी सीरियलों और फिल्मों में काम किया, परन्तु  'महाभारत' की पहचान आज भी उनके साथ है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by B. R. Chopra's Mahabharat 1988 (@mahabharat1988) on

अंग्रेजी गाने पर शिवांगी जोशी ने किया डांस

अदृश्य होकर महाभारत के इस शख्स ने किया लोगो के दिलो पर राज

सुनील लहरी की यह तस्वीरें, इंटरनेट पर मचा रहीं धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -