मेदांता में भर्ती मुलायम को देखने पहुंचे लालू यादव, खाना भी नहीं खा रहे सपा संरक्षक

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव बीते कुछ दिनों से मेदांता अस्पताल में एडमिट हैं। उनका यहां लंबे समय से उपचार चल रहा है। शनिवार रात को उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर उन्हें जनरल वार्ड से ICU में शिफ्ट किया गया है। आज राष्ट्रीय जनता दल (RJD) चीफ और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, मुलायम का हाल जानने के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचे।

लालू प्रसाद यादव ने वहां एडमिट मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का जायजा लिया। लालू प्रसाद यादव ने बताया कि मुलायम जी की हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा कि मैं उनकी बेहतर सेहतके लिए प्रार्थना कर रहा हूं। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, मुलायम सिंह यादव बीते करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में ही एडमिट हैं। शनिवार को उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें आईसीयू में एडमिट करना पड़ा। वह खाना भी नहीं खा रहे हैं। उन्हें पाइप के माध्यम से लिक्विड डाइट दी जा रही है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, बीते दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सपा प्रमुख अखिलेश यादव से फोन पर बात कर उनके पिता मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली थी। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव मदद की जरूरत है, वह हर प्रकार की सहायता के लिए मौजूद हैं।

राष्ट्रपति के लिए 'चमचा' शब्द का इस्तेमाल, कांग्रेस नेता को महिला आयोग का नोटिस

कर्नाटक में हिन्दुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है: राहुल गांधी

अमेरिका में सिख परिवार की हत्या का मामला, CM भगवंत मान ने की हाई लेवल जांच की मांग

Related News