जानिए क्यों डिस्क ब्रेक में होते है इतने सारे छेद

2 पहिया वाहन हो या चार पहिया, आजकल वाहन निर्माता कंपनियां सुरक्षा को लेकर अधिक फोकस करने लगी है। यही कारण है कि अब अधिकतर वाहनों में डिस्क ब्रेक देखने के लिए मिल रही है। चार पहिया वाहनों में डिस्क ब्रेक के साथ अलॉय व्हील देखने के लिए मिल रहा है, तो दोपहिया वाहनों में डिस्क ब्रेक में ही छेद देखने के लिए मिल रहा है। आखिर इसकी वजह क्या है? हम आपको इसके पीछे की वजहों बताने जा रहे हैं।

बेहतर कंट्रोलिंग: डिस्क ब्रेक का सबसे अच्छा लाभ वाहन की कंट्रोलिंग का है और जिसमे छेद इसलिए होते हैं। ताकि आपका दोपहिया वाहन पानी भरे गड्डों या नमी वाले स्थान से निकलने के उपरांत ब्रेक को अंदर की तरफ सुखा पाए। यदि छेद नहीं होंगे तो अंदर हवा नहीं पहुंच पायेगी और नमी बनी रहने वाली है। इससे ब्रेक जल्दी ख़राब हो जाएगा और ठीक से काम भी नहीं करने वाला। ऐसी हालत में वाहन का बेलेंस बिगड़ना स्वाभाविक है।

सुरक्षा के लिए जरूरी: डिस्क ब्रेक ब्रेकिंग सिस्टम में ब्रेक लगाने पर ब्रेक पैड और ब्रेक प्लेट के मध्य हुए घर्षण का ही रिजल्ट होता है, कि आपका वाहन रुकने लग जाता है। आजकल हर जगह भीड़-भाड़ वाली स्थिति है। इसमें बार-बार ब्रेक लगाने पर डिस्क प्लेट गरम होती रहती है। इससे इसके टूटने या क्रेक होने के चांस ओर भी ज्यादा बढ़ने लग जाता है। छेद होने की वजह से प्लेट जल्दी ठंडी हो जाती है। अगर डिस्क प्लेट जल्दी ठंडी नहीं होगी तो किसी दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई रहने वाली है।

दिखने में अच्छी लगती है: डिस्क ब्रेक, ड्रम ब्रेक की तुलना में न केवल सुरक्षित कही जाती है, बल्कि यह दिखने में भी ड्रम ब्रेक से बेहतर दिखती है।  इससे आपके वाहन का लुक और भी आकर्षक लगता है। इसलिए अब ज्यादातर लोगों की पसंद डिस्क ब्रेक होती जा रही है। साथ ही डिस्क ब्रेक का ड्रम ब्रेक की अपेक्षा मेंटिनेंस भी कम ही रहने वाली है। इसमें बार-बार ब्रेक-शू बदलवाने जैसा कोई झंझट नहीं होता। केवल एक तय वक़्त या सर्विसिंग के समय डिस्क ब्रेक आयल चेंज करवाना होता है, जो बहुत ही किफायती होने वाला है। 

ब्रिटिश सुपरकार निर्माता मैकलारेन ने भारत में पेश की सबके होश उड़ाने वाली कार

ऐसा ड्राइविंग लाइसेंस जो कभी नहीं होगा खराब, जानिए कैसे

भारत में जीप की नई ग्रैंड चेरोकी ने दी दस्तक, फीचर ने लोगों को किया नतमस्तक

Related News