जानिए 1 जून को देश-दुनिया में घटी महत्वपूर्ण घटनाएं

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 01 जून का इतिहास  को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

1 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:- 1670: इंग्लैंड के महाराज किंग्स चार्ल्स द्वितीय और फ्रांस के राजा किंग लुइस 14वें ने डच विरोधी गोपनीय संधि पर हस्ताक्षर किए. 1746: फ्रांसीसी सेना ने एंटवर्प पर कब्जा किया. 1819: गाल में सेरामपुर कॉलेज की स्थापना की गयी. 1835: कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में अध्यापन कार्य आरम्भ हुआ. 1874: ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया. 1880: पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी. 1916: जर्मनी की सेना ने वर्दुन के फोर्ट वॉक्स पर हमला किया. 1922: रॉयल अलस्टा पुलीस की आधिकारिक तौर पर स्थापना की गई. 1927: अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये. 1930: भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली. 1941: ब्रिटिश सेना ने इराक की राजधानी बगदाद पर कब्जा कर लिया. 1948: इजरायल और अरब देश संघर्ष विराम पर राजी हुये. 1965: जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से लगभग 250 व्यक्तियों की मौत. 1969: कनाडा में रेडियो और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया. 1970: पहली जून को ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हैरॉल्ड विल्सन के ऊपर एक चुनावी सभा के बाहर अंडा फेंका गया. 1980: केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) टेलीविजन नेटवर्क का पहली बार प्रसारण शुरू हुआ. 1992: भारत एवं इजरायल के बीच हवाई समझौता हुआ. 1993: ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जोर्ग सेरानो को सेना ने सत्ता से बेदखल कर दिया. 1996: एचडी देवेगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने. 2005: अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की. 2007: ब्रिटेन में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया. 2008: अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ.

1 जून को जन्मे व्यक्ति:- 1922: स्वीडिश संगीतकार पोवेल रेमल का जन्म हुआ. 1929: भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री नर्गिस का जन्म हुआ. 1938: कवि एवं लेखक बलदेव वंशी का जन्म हुआ. 1958: भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ियों में से एक अशोक कुमार का जन्म हुआ. 1975: भारत की प्रसिद्ध भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी का जन्म हुआ. 1991: भारतीय महिला क्रिकेटर राजेश्वरी गायकवाड़ का जन्म हुआ.

1 जून को हुए निधन:- 1969: पंजाब, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली का निधन हुआ. 1996: भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी का निधन हुआ. 2010: नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालय के संस्थापक निदेशक एवं महात्मा गांधी पर कई किताबें लिख चुके इतिहासकार बाल राम नंदा का निधन हुआ. 1987: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और उर्दू लेखक ख़्वाजा अहमद अब्बास का निधन हुआ. 2001: नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का निधन हुआ.

अमरोहा में गंगा स्नान को उमड़ा जनसैलाब, हर-हर-गंगे के जयकारों से गूंजे घाट

थाईलैंड को हराकर भारत जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंची टीम

बंगाल में हथियारों का जखीरा बरामद, कस्वर शेख- सुदीप खान समेत 3 तस्कर गिरफ्तार

Related News