जनवरी से प्रारंभ होगा काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य

लखनऊ : काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में समीक्षा बैठक की। सीएम ने कहा कि जनवरी में हर हाल निर्माण कार्य शुरू करवाना है। इसलिए काम में तेजी लाई जाए। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कॉरिडोर के लिए चल रहे निजी संपत्तियों की खरीद, उनके ध्वस्तीकरण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किेए गए कार्यों की जानकारी दी।

बताया गया की 203 परिसंपत्तियां खरीदी जा चुकी हैं। शेष बची संपत्तियों की खरीद जल्दी पूरी की जाएगी। कॉरिडोर के लिए तय की गई कंसलटेंट कंपनी के प्रजेंटेशन को भी मुख्यमंत्री ने देखा। एसडीएम कि माने तो मुख्यमंत्री ने कंसलटेंट कंपनी को जल्द फाइनल नक्शा देने के निर्देश भी दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉरिडोर क्षेत्र में मंदिरों और भवनों को तोड़ने पर निकलने वाले नक्काशीदार पत्थरों और निर्माण को सुरक्षित और संरक्षित करने की हिदायत के साथ भवन तोड़ने में मानकों का ख्याल रखने और श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाने के लिए पानी का छिड़काव कराने को कहा। मुख्यमंत्री ने ध्वस्तीकरण और उसके मलवे को हटाने की जानकारी लेने के साथ - साथ फोटोग्राफ्स भी देखे। 

उत्तरप्रदेश: डाकसेवा में हुआ नया बदलाव अब जमीन के बाद पानी में भी मिलेगी सेवा

अधिकारियों को आदेश रात - दिन लेते रहे हिमस्खलन की जानकारी

योगी आदित्यनाथ ने निकाला किसानों की समस्याओं का हल, मीडिया से साझा की बातें

 

Related News