अधिकारियों को आदेश रात - दिन लेते रहे हिमस्खलन की जानकारी
अधिकारियों को आदेश रात - दिन लेते रहे हिमस्खलन की जानकारी
Share:

देहरादून : पुरे प्रदेश में जंहा जान लेवा ठण्ड कम होने का नाम नहीं ले रही तो वही अब फिर प्रदेश सरकार ने ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चंपावत जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिलाधिकारियों से कहा गया है कि दिन और रात अपने नजदीकी क्षेत्रों में गिर रही बर्फ व हिमस्खलन के बारे में जानकारी लेते रहें। लोगों को भी सचेत करें कि ऐसे क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें अन्यथा इससे बचें। घरों, अस्थाई आवासों, गौशालाओं की छतों पर अधिक बर्फ जमा न होने दें और उसे यथाशीघ्र हटा दें। 
 
वही जानकारी के अनुसार नेपाल के बजांग जिले के वार्ड नंबर चार निवासी चंद्र बोरा पुत्र गंभीर बोरा पिथौरागढ़ में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात वह गांधी चौक के एक फड़ में सो गया। रात में अत्यधिक ठंड से उसकी मौत हो गई।

वही ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह फड़ में उसका शव देख ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही कोतवाल ने बताया कि ठंड लगने से चंद्र बोरा की मौत हुई है। इधर, शुक्रवार को मौसम साफ रहा। अलबत्ता, बृहस्पतिवार को हुई बर्फबारी के बाद शुक्रवार को भी ठंड का अहसास हुआ।

इन्होने दी उत्तराखंड को ये महत्वपूर्ण सौगातें

उत्तराखंड: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

ठंड ने ढ़ाया कहर, जमने लगे कश्‍मीर में झरने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -