अलग रह रहा है टीवी का यह मशहूर कपल, जल्द ले सकता है तलाक!

आजकल कई टीवी स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं तो वही कई टीवी स्टार्स अलग भी हो रहे हैं। अब इसी लिस्ट में नाम शामिल हुआ है टीवी अदाकारा बरखा सेनगुप्ता का। जी दरअसल मिली जानकारी के तहत उनके और उनके पति इंद्रनील सेनगुप्ता के रिश्ते अब अच्छे नहीं है। दोनों के रिश्तों में खटास आ चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि बरखा सेनगुप्ता और उनके पति इंद्रनील सेनगुप्ता काफी समय से अलग रह रही हैं।

सामने आने वाली खबर के मुताबिक अब इस टीवी कपल के बीच सब ठीक नहीं है। जी दरअसल एक मशहूर वेबसाइट के मुताबिक बीते 5 महीने से बरखा सेनगुप्ता और उनके पति इंद्रनील सेनगुप्ता के बीच अनबन चल रही है। केवल यही नहीं बल्कि इंद्रनील सेनगुप्ता ने तो अपना घर भी छोड़ दिया है। अब दोनों सितारे एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। इसी के साथ दावा यह भी है कि इंद्रनील सेनगुप्ता का बंगाली टीवी अदाकारा इशा शाहा के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी है। हालाँकि इसमें कितनी सच्चाई है इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा सेनगुप्ता की लड़ाई की खबर मीडिया में आई थी।

अभी एक महीने पहले भी यह दावा किया गया था कि इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा सेनगुप्ता का झगड़ा चल रहा है। उस दौरान बरखा सेनगुप्ता ने इस खबरों को गलत बता दिया था। जी दरअसल बरखा सेनगुप्ता ने कहा था कि उनके और इंद्रनील सेनगुप्ता के बीत सब ठीक है। ये खबर एक अफवाह के अलावा और कुछ भी नहीं है। उनके अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता ने भी सभी खबरों को झूठ बता दिया था। आप सभी जानते ही होंगे कि इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा सेनगुप्ता ने 13 साल पहले शादी की थी और दोनों अब एक बेटी के माता पिता हैं।

बिडेन प्रशासन का बड़ा बयान, कहा- "बच्चों के टीके की जरूरत..."

शिल्पा शेट्टी के मुश्किल समय में बहन शमिता ने कही ऐसी बात की यूजर बोले- शर्म कर लो...

आषाढ़ पूर्णिमा पर भारत के रष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाए पौधे

Related News