करवा चौथ के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें वरना हो जाएगा अपशगुन

Karwa Chauth 2022: करवाचौथ का दिन शादीशुदा महिलाओं के लिए बहुत खास दिन होता है। करवा चौथ का त्योहार अखंड सौभाग्य का त्यौहार है। प्रत्येक वर्ष सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए उपवास करती हैं। यह त्यौहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। हालाँकि इस बार करवा चौथ 13 अक्टूबर को है। वही क्या आप जानते हैं कि करवा चौथ के दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी बिलकुल नहीं करना चाहिए। 

करवा चौथ पर क्या न खरीदें? करवा चौथ के दिन कुछ विशेष चीजों को खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन सफेद या काले रंग के वस्त्र न खरीदें। काले-सफेद रंग का कोई श्रृंगार भी न खरीदें। करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाएं चाकू, कैंची, सूई या कोई धारधार सामान खरीदने से भी बचें। इन्हे खरीदने से आपका भारी नुकसान हो सकता है।

क्यों रखा जाता है करवा चौथ?  धार्मिक कथाओं के अनुसार, जब पांडवों के जीवन पर संकट के काले बादल मंडरा रहे थे तब भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को करवा चौथ व्रत रखने की सलाह दी थी। इसके बाद द्रौपदी ने पूरे नियम के साथ करवा चौथ की पूजा की। इस व्रत के प्रभाव से पांडवों के जीवन पर से सभी संकट दूर हो गया था।

सस्ते में प्रॉपर्टी बेच रहा है ये बैंक, चेक करें कितने रुपये में मिलेगा फ्लैट?

नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र और RBI से माँगा हलफनामा

लाखों रूपये लेकर मुंबई जा रहा था युवक, स्टेशन पर पुलिस ने दबोचा

Related News