श्रद्धा कपूर संग इश्क फरमाएंगे कार्तिक

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन इन दिनों खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके ​बॉलीवुड सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के बॉक्स आॅफिस पर खासी सफलता अर्जित की। यह फिल्म उन चुनिंदा 6 फिल्मों में शामिल है, जिन्होंने इस साल 100 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म में उनके किरदार सोनू ने युवा दिलों को खासा रोमांचित किया। फिल्म के बाद कार्तिक घर—घर में फेमस हो गए। उनके सितारों की बुलंदी कुछ इस तरह है कि अब श्रद्धा कपूर भी उनके साथ रोमांस करने को तैयार हैं। 

अरे कहीं आप ये तो नहीं सोचने लगे कि कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर का अफेयर चल रहा है, तो हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, श्रद्धा कपूर और कार्तिक एक फिल्म कर रहे  हैं, जिसमें दोनों रोमांस करते नजर आएंगे। डायरेक्टर दिनेश विजन अपनी फिल्म में श्रद्धा कपूर और कार्तिक आर्यन को ले रहे हैं। खबरें हैं कि दोनों का नाम दिनेश ने अगली फिल्म के लिए फाइनल कर  लिया है। यह  एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। दिनेश विजन वही डायरेक्टर हैं, जिन्होंने राब्ता को डायरेक्ट किया है। राब्ता उनके डायरेक्शन में बनने वाली ​पहली फिल्म थी। 

खबरों के अनुसार, राब्ता में सुशांत सिंह  राजपूत और कृति सैनॉन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। अब दिनेश विजन अगली फिल्म में श्रद्धा और कार्तिक की क्यूटनेस को इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह​ फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन 102 नॉट आउट, हिंदी मीडियम और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों के डीओपी रह चुके मराठी निर्देशक लक्ष्मण उतेरकर  करेंगे। 

Video : सल्लू मियां ने लगाई घोड़े के साथ रेस, हुआ ऐसा हाल

Photos: ब्लू बिकिनी में सेक्सी नजर आई सुरवीन चावला

Yoga Day : प्राणायाम से लेकर बकासन तक बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्रियों ने ऐसे किया योगा

 

 

 

 

Related News