कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर आई प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

बेंगलोर: कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है। प्रचंड बहुमत से जीत की उम्मीद के पश्चात् कांग्रेस पार्टी आगे की रणनीति बनाने में जुट गई है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की तरफ से धुआंधार प्रचार करने वाली प्रियंका गांधी ने कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। 

अपने ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद। ये आपके मुद्दों की जीत है। ये कर्नाटक की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है। ये देश को जोड़ने वाली सियासत की जीत है। कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं। आप सबकी मेहनत रंग लाई।' तत्पश्चात, प्रियंका गांधी ने कर्नाटक की जनता से एक वादा किया। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि 'कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटक की जनता को दी गई गारंटियों को लागू करने का काम करेगी। जय कर्नाटक, जय कांग्रेस।'

कर्नाटक चुनाव की दिनांक घोषित होते ही प्रियंका गांधी ने प्रचार की कमान संभाल ली थी। उन्होंने कर्नाटक में चुनाव प्रचार बेंगलुरु में ‘ना नायकी सम्मेलन’ में महिलाओं के लिए प्रतिमाह 2000 रुपये की गारंटी का ऐलान करके आरम्भ किया। इस ऐलान ने और कार्यक्रम में बहुत भीड़ उमड़ी थी। वही इस बार प्रियंका गांधी का प्रचार और जनसभा जनता से 'कनेक्टिंग' रहा। 

कर्नाटक कांग्रेस की जीत पर बोले भूपेश बघेल- 'बजरंग बली हमेशा सच का देते हैं साथ'

भाजपा छोड़ कांग्रेस में गए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार को मिली हार ! उनके चेले ने ही दे दी मात

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से TMC गदगद, कहा- ममता बनर्जी का फॉर्मूला काम आया !`

Related News