कांग्रेस में शामिल हुए कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से देश में सियासी हलचल काफी बढ़ गई है इस बीच CPI नेता कन्हैया कुमार एवं गुजरात के MLA जिग्नेश मेवाणी कांग्रेस में सम्मिलित हो गए हैं। इससे पूर्व दोनों ने दिल्ली के शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क में राहुल गांधी से भेंट की। जिग्नेश गुजरात के निर्दलीय MLA हैं, जबकि कन्हैया अब तक भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से जुड़े रहे हैं।

वही दोनों के कांग्रेस में सम्मिलित होने से पहले कांग्रेस के सीनियर नेता मनीष तिवारी ने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कम्युनिस्ट विचारक रहे कुमारमंगलम की पुस्तक 'कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस' का हवाला दिया जिससे यह लगता है कि वह पार्टी पर कटाक्ष कर रहे हैं। तिवारी ने ट्वीट किया किया कुछ कम्युनिस्ट नेताओं के कांग्रेस में सम्मिलित होने की अटकलें हैं। अब शायद 1973 की पुस्तक 'कम्युनिस्ट्स इन कांग्रेस' के पेज फिर से पलटे जाएं। 

वही दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद से नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दिया। इसके पश्चात् प्रदेश में पार्टी के कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल ने भी इस्तीफा दे दिया है। अभी हाल ही में गुलजार इंदर चहल को पंजाब कांग्रेस समिति के कोषाध्यक्ष के तौर पर 7 दिन पहले 21 सितंबर को औपचारिक तौर पर नियुक्त किया गया था, जब चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेश के नए सीएम के तौर पर शपथ ली थी। 

पंजाब कांग्रेस में मचा घमासान, सिद्धू के बाद इस दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा

एक दलित का CM बनना बर्दाश्त नहीं कर पाए सिद्धू, इसलिए दे दिया इस्तीफा - AAP

विश्व बैंक ने कहा- "कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने एशिया और प्रशांत क्षेत्र में आर्थिक विकास..."

Related News