आज मध्यप्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे 'कमलनाथ

भोपाल : आज अन्य दो राज्यों के साथ ही मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायक दल के नेता कमलनाथ प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोपहर 1:30 बजे जंबूरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगी। नाथ मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला बड़ा फैसला किसानों की कर्जमाफी का लेंगे। इसके बाद वे बेरोजगारी भत्ता दिए जाने पर भी अफसरों से चर्चा करेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथ मंत्रिमंडल का गठन तीन से चार दिन में कर सकते हैं। मंत्रिमंडल के गठन में वरिष्ठता, क्षेत्रीय संतुलन और जातिगत समीकरण का ध्यान रखा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। वही जानकारी के अनुसार 20 से ज्यादा विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर मंथन चल रहा है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी निर्वाचित 230 विधायकों को शपथ दिलाएंगे। नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाए जाने की शुरुआत इस माह के अंत में हो सकती है। वही अब भी मंत्रियो के नाम पर संशय बरकरार है

शपथ ग्रहण से पहले कमलनाथ रविवार शाम लालघाटी स्थित प्राचीन नेवरी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान शिव का अभिषेक किया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि नाथ पास में ही स्थित काल भैरव मठ भी पहुंचे थे।

भोपाल : आज शपथ ग्रहण में नहीं आएँगी ममता बनर्जी

रघुराम राजन के बयान पर बोले कमलनाथ, मैं विचलित नहीं होने वाला, कर्जमाफी जरूर करूँगा

विधानसभा सदस्य बनने के लिए कमलनाथ लड़ सकते हैं इस सीट से चुनाव

Related News