भोपाल : आज शपथ ग्रहण में नहीं आएँगी ममता बनर्जी
भोपाल : आज शपथ ग्रहण में नहीं आएँगी ममता बनर्जी
Share:

भोपाल : आज तीन राज्यों शपथ ग्रहण समारोह है जिसमे कई पार्टियों के नेता शामिल हो रहे है वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर कांग्रेस नेता कमलनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। एक अधिकारी से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि बनर्जी के सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए भोपाल नहीं जाने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

उनके सांसद करेंगे प्रतिनिधित्व 
जानकारी के मुताबिक़ तृणमूल कांग्रेस सांसद दिनेश त्रिवेदी कार्यक्रम में पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे जिसे कांग्रेस का इरादा विपक्षी एकता की तस्वीर के तौर पर पेश करने का है। त्रिवेदी ने  कहा, ‘‘मुझे पार्टी प्रमुख ने सोमवार को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह कार्यक्रम के लिए कोई संदेश लेकर जा रहे हैं, त्रिवेदी ने कहा, ‘‘ऐसा कोई संदेश नहीं है। मेरा वहां जाना ही अपने आप में एक संदेश है।’’ 

आपको जानकारी के लिए बता दें की कांग्रेस ने सपथ ग्रहण में विभिन्न नेताओं को आमंत्रित किया है। पार्टी प्रमुख राहुल गांधी और अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

मिजोरम के नए मुख्यमंत्री बने जोरामथंगा, बने र​हेंगे एनडीए में

छत्तीसगढ़ में टीएस, भूपेश, ताम्रध्वज के बंगले में बढ़ाई गई सुरक्षा

छत्तीसगढ़ चुनाव: राज्य के गठन के बाद पहली बार होने जा रहा है ऐसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -