रांची के मुस्लिमों का बड़ा फैसला, सड़क पर नमाज़ को लेकर कही ये बात

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के एक प्रतिष्ठित मौलवी ने अपने समुदाय को सड़कों पर नमाज न अदा करने को कहा है। एकरा मस्जिद के मौलाना उबैदुल्लाह ने प्रेस वालों से कहा कि, "हमने लोगों को सड़क पर नमाज अदा करने से मना किया है क्योंकि यह इस्लाम के विरुद्ध है। कुछ लोग थे जो नमाज अदा करने के लिए सड़क पर लाइन में खड़े रहते थे, किन्तु अब से यह मस्जिदों के भीतर किया जाएगा और इसके लिए जगह मुहैया कराइ जाएगी।"

अभी तक रांची की कई सड़कें, जिसमें महात्मा गांधी रोड भी शामिल है, नमाज अदा करने की वजह से विशेष तौर पर शुक्रवार को बड़े जामों में फंस जाया करती थीं।  हालांकि, इस शुक्रवार को सैंकड़ों की तादाद में मुस्लिम लोगों ने रतन टॉकीज के पास स्थित एकरा मस्जिद के भीतर नमाज अदा की।

मौलाना उबैदुल्लाह ने कहा कि, "मुख्य सड़क शहर का महत्वपूर्ण रूट है। स्कूल की बसें, एंबुलेंस और महत्वपूर्ण वाहन वहां से होकर निकलते  हैं। नमाज के नाम पर दूसरों को परेशान करना इस्लाम की शिक्षा के विरुद्ध है।" उन्होंने कहा कि अब इस अभ्यास को रोकने के लिए शहर के तमाम मस्जिदों के मौलवियों की बैठक बुलाई जाएगी। रांची के लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया है। 

पीएमओ आज करेगा वित्त मंत्रालय के अधिकारियों संग बैठक

पीएम मोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण के साथ मिलकर की अर्थव्यवस्था पर चर्चा

इस टीम के जरिए क्रिकेट में वापसी करेंगे अंबाती रायडू

 

Related News