फूट-फूटकर रोते नजर आईं जन्नत जुबैर, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर आजकल अपने वीडियो के चलते सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। आए दिन उनके वीडियो और फोटोज फैंस का दिल जीत लेते हैं और अब इस समय भी उनका एक वीडियो सोशल साइट्स पर छाया हुआ है। वैसे आजकल जन्नत जुबैर के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर होते हैं और उनके एक्सप्रेशंस को देखकर लोगों के दिल मचल जाते हैं। अब इस बार भी ऐसा ही हुआ है। जी दरअसल हाल ही में जन्नत जुबैर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी इमोशनल साइड दिखा रही हैं और कमाल के एक्सप्रेशंस दे रही हैं।

आप देख सकते हैं इस वीडियो को जन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने उन लोगों पर तंज कसा है जो अकसर हाल-चाल पूछते हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में वह वॉइसओवर करती हैं और खूब भड़ास निकालती हैं। उसके बाद उनकी आंखों से पानी बहने लगता है। अपने इस बेहतरीन वीडियो को शेयर करते हुए जन्नत जुबैर ने लिखा है, 'अब इससे ज्यादा और क्या बताएं?' वैसे अब तक जन्नत के इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

कई लोग इसे देखकर जन्नत की तारीफों के पूल बाँध रहे हैं। वैसे आप सभी ने जन्नत जुबैर को टेलीविजन सीरियल 'तू आशिकी', 'भारत का वीर पुत्र महाराणा प्रताप' और 'फुलवा' जैसे शोज में देखा होगा। इन शोज में उन्होंने यादगार किरदार निभाए हैं, और इन्ही किरदारों ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई है। जन्नत बॉलीवुड फिल्म 'हिचकी' और 'लव का दी एंड' में भी दिखाई दे चुकीं हैं।

भारतीय सैन्य बलों के अधिकारियों को एक ‘ढर्रे’ पर दिखाने से बचना चाहिए: जनरल नरवणे

दिल्ली में लगे अल-कायदा के 6 आतंकियों के पोस्टर, सुरक्षा को लेकर राजधानी में अलर्ट

मीडिया पर भड़की सपना चौधरी, बोली- झूठी ख़बरें फ़ैलाने वाले को नहीं छोडूंगी।।।

Related News