यंहा माइनस 19.7 डिग्री तक गिर गया पारा

लद्दाख : पुरे देश में जंहा ठण्ड कहर बरपा रही है तो वही कश्मीर में कई जगहों पर शुक्रवार को सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, लद्दाख और करगिल रीजन में पारा लगातार नीचे गिर रहा है। कारगिल के द्रास सेक्टर में शुक्रवार को तापमान माइनस 19.7 डिग्री तक गिर गया। उधर, श्रीनगर और शीतकालीन राजधानी जम्मू में शुक्रवार को सीजन की सबसे सर्द रात रिकॉर्ड की गई। शुक्रवार रात श्रीनगर में पारा माइनस 4.2 डिग्री और जम्मू में 5.5 डिग्री पहुंचा।
 
भूस्खलन से प्रभावित हुआ यातायात
जम्मू - श्रीनगर नेशनल हाईवे पर शनिवार को रामसू के करीब हुए भूस्खलन की वजह से यातायात प्रभावित होकर रुक गया। हाईवे पर सैकड़ों वाहन खड़े हो गए। अधिकारियों के बताया बनिहाल - रामबन इलाके में भूस्खलन हुआ। हाईवे पर सुबह 11 बजे से ट्रैफिक रुका हुआ है। सड़क को साफ करने की कोशिशें जारी हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यातायात शुरू हो जाएगा। बुधवार को भी जवाहर टनल के आसपास बर्फबारी की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया था। यह दो दिन बाद शुक्रवार को शुरू हो पाया था। 
 
तापमान की बात की जाये तो द्रास- 19.7,लेह - 13.9, गुलमर्ग - 11.5, करगिल - 10.2, कोकेरनाग - 6.6, काजीगुंड - 5.0, कुपवाड़ा - 4.5, श्रीनगर - 4.2 रहा 

अधिकारियों को आदेश रात - दिन लेते रहे हिमस्खलन की जानकारी

शुक्रवार को कोल्ड डे होने से ट्रेन, फ्लाइट हुई लेट

उत्तराखंड: उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी

 

Related News