गुजरात कांग्रेस को 9 माह बाद मिला नया अध्यक्ष, इन्हे सौंपी गई कमान

अहमदाबाद: जगदीश ठाकोर को गुजरात कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से एक वर्ष पूर्व कांग्रेस हाई कमान ने यह बदलाव किया है। इसी साल मार्च में निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद अमित चावड़ा ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद से ही पार्टी प्रदेश में नए अध्यक्ष की खोज में थी, जो अब जाकर पूरी हुई है।

इसे लेकर कांग्रेस पर विरोधी दल निशाना भी साध रहे थे कि एक ओर भाजपा CM समेत पूरी सरकार बदल देती है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अपना अध्यक्ष तक नहीं चुन पा रही है। बता दें कि इसी साल 2 मार्च को गुजरात के निकाय चुनावों के परिणाम आए थे। इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2,000 से अधिक सीटें हासिल हुई थीं, जबकि कांग्रेस महज 600 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई थी। 

इस करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए अमित चावड़ा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। उनके अलावा विधानसभा में कांग्रेस के नेता परेश धनानी ने भी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया था। तब से ही पार्टी को प्रदेश में एक नए अध्यक्ष की तलाश थी। इस दौड़ में पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल को भी माना जा रहा था, किन्तु नेतृत्व ने जगदीश ठाकोर पर दांव लगाया है।

विपक्षी दल अपने दम पर बीजेपी से नहीं लड़ सकते: दिनेश शर्मा

वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के 100 वर्ष हुए पूरे, समरोह में पहुंचकर सीएम योगी ने की इनसे मुलाकात

केरल में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव

Related News