IPS रवि सिन्‍हा होंगे R&AW के नए चीफ, 30 जून को ख़त्म हो रहा सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल

नई दिल्‍ली: IPS रवि सिन्‍हा को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। सिन्‍हा 1988 छत्तीसगढ़ बैच के IPS अफसर हैं। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने आज यानी सोमवार (19 जून) को उनकी नियुक्ति का ऐलान किया है। इस पद पर सिन्‍हा की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है। वह R&AW के पूर्व चीफ सामंत कुमार गोयल का स्थान ग्रहण करेंगे।

 

बता दें कि, सामंत कुमार गोयल को केंद्र सरकार ने कई बार एक्सटेंशन दिया था। गोयल का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। IPS रवि सिन्‍हा फ़िलहाल कैबिनेट सचिवालय में प्रिंसिपल स्‍टाफ ऑफिसर (PSO) पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह पोस्‍ट स्‍पेशल सेक्रेटरी रैंक का है। उनकी अगली पोस्टिंग R&AW में सेक्रेटरी के पद पर की जाएगी। 

बता दें कि, R&AW पर विदेशी इंटेलिजेंस जुटाने की जिम्मेदारी रहती है। यदि किसी देश के घटनाक्रम का भारत पर असर हो सकता है, तो R&AW उस पर निगाह रखती है। राष्‍ट्रहितों के लिए खुफिया ऑपरेशंस को भी R&AW द्वारा अंजाम दिया जाता है। इंदिरा गांधी सरकार में R&AW का गठन हुआ था। रामेश्‍वर नाथ काव इसके इसके पहले चीफ थे। यह भी गौर करने वाली बात है कि, R&AW की रिपोर्टिंग सीधे प्रधानमंत्री को होती है।

इस मुस्लिम संगठन ने किया 'सामान नागरिक संहिता' के समर्थन का ऐलान, देशभर में चलाएंगे अभियान

बंगाल हिंसा: राजभवन में खुले Peace Room में लगा शिकायतों का ढेर, अब गवर्नर पर भड़की TMC

हिंसा रोकने के लिए बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती की जाए या नहीं ? 20 जून को 'सुप्रीम' सुनवाई

Related News