महिला दिवस पर महिला कर्मियों को मिला बड़ा तोहफा, अब से करेंगी 8 घंटे की शिफ्ट

मुंबई। मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की महिला कर्मियों (women personnel) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) के मौके पर आज यानी मंगलवार से आठ घंटे की पाली मिलेगी। आप सभी को बता दें कि पुलिस आयुक्त संजय पांडे (Police Commissioner Sanjay Pande) ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जी हाँ और अधिकारियों ने बीते सोमवार को कहा कि महिला कर्मियों को घर और काम के बीच बेहतर संतुलन बनाए रखने में मदद करने के उद्देश्य से जारी निर्देश मुंबई में अगले आदेश तक लागू रहेगा।

आप सभी को बता दें कि पांडे ने ही राज्य के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में इस साल जनवरी में आठ घंटे की ड्यूटी पहल की शुरुआत की थी। इसी के साथ एक अधिकारी ने यह भी बताया कि, ‘‘सीपी के आदेश के अनुसार, महिला कर्मियों के लिए दो विकल्प हैं। पहले विकल्प में उन्हें तीन शिफ्ट में काम करना होगा, जो सुबह आठ से दिन में तीन बजे, दिन में तीन बजे से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह आठ बजे तक है। दूसरे विकल्प में शिफ्ट का समय सुबह सात बजे से दिन में तीन बजे तक, दिन में तीन से रात 11 बजे तक और रात के 11 बजे से सुबह सात बजे तक है।”

इसके अलावा आदेश में यह भी कहा गया है कि वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को ड्यूटी के समय को लेकर महिला कर्मियों के साथ चर्चा करनी चाहिए और दोनों विकल्पों के अनुसार उन्हें ड्यूटी सौंपनी चाहिए। इसी के साथ आदेश में कहा गया है कि पहल के कार्यान्वयन को लेकर कोई मुद्दा उठने पर पुलिस अधिकारी डीसीपी (संचालन) से संपर्क कर सकते हैं।

ये है दुनिया की सबसे खूबसूरत टॉप-4 महिला फुटबॉलर

खेल-खेल में महिला ने मासूम भतीजे के साथ किया कुछ ऐसा कि सन्न रह गयी पुलिस

महिला दिवस: घर की महिलाओं को बनाए आत्मनिर्भर! जीवनभर रहेंगी मालामाल

Related News