रोहिंग्याओं को लेकर भारत का पहला बड़ा कदम, वापस भेजेगा म्‍यांमार

गुहाटी : भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य  असम में तक़रीबन दो महीने पहले एनआरसी की नयी सूचि जारी होने के बाद से इस मामले में लगातार बहसबाजी होती आ रही है। लेकिन इन सब के बीच अब भारत सरकार ने पहली बार असम में अवैध तरीको से रह रहे रोहिंग्याओं को लेकर पहली बार एक बड़ा फैसला लिया है। 

भारत ने शरणार्थी रोहिंग्या की मदद के लिए फिर भेजी बड़ी राहत सामग्री

दरअसल भारत सरकार ने हाल ही में यह फैसला लिया है कि वो असम में अवैध तरीके से रह रहे सात रोहिंग्या मुस्लिमों को जल्द ही म्यांमार वापस भेज देगी। ये रोहिंग्या प्रवासी साल 2012 में पुलिस हिरासत में लिए गए थे और तब से ही असम के सिलचर जिले में स्थित केन्द्रीय कारागार में कैद थे। यह रोहिग्यों को देश से बहार भिजवाने का सरकार का पहला कदम है। यह जानकरी केन्द्रीय गृह मंत्रालय के कुछ अधिकारीयों ने हाल ही में असम में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है। 

सोनिया-राजीव का नाम नहीं होता तो नौकरी को भी तरस जाते राहुल: मनोज तिवारी

भारत सरकार के केन्द्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक इन रोहिंग्या मुस्लिमों को गुरूवार याने आज मणिपुर की मोरेह सीमा चौकी पर म्यांमार के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इन सभी रोहिंग्यों को 29 जुलाई, 2012 को विदेशी कानून के उल्लंघन के आरोप में असम में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के  मुताबिक इन सभी युवकों की उम्र  26 से 32 वर्ष के बीच है। 

ख़बरें और भी 

रोहिंग्यों को जबरन वापिस भेजना अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ- संयुक्त राष्ट्र

केंद्र सरकार ने दिए रोहिंग्यों के बॉयोमीट्रिक्स डाटा इकठ्ठा करने के निर्देश

संयुक्त राष्ट्र सभा में बोली शेख हसीना, रोहिंग्यों को जल्द वापिस बुलाए म्यांमार

Related News