2022 में भारत करेगा शूटिंग और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी

भारत राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी जनवरी 2022 में चंडीगढ़ में किया जाने वाला है. इसके साथ ही साथ ही बर्मिंघम में होने वाले खेलों में इसके पदकों को प्रतिस्पर्धी देशों की रैंकिंग के लिए शामिल किया जाएगा. इन दोनों स्पर्धाओं के पदकों को हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के एक सप्ताह अंतिम तालिका में जोड़ा जाएगा. 

जानकारी एक अनुसार सीजीएफ ने लंदन में 21 से 23 फरवरी तक चली कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया. इस फैसले को भारत की बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा, जिसने निशानेबाजी को हटाए जाने के बाद 2022 बर्मिंघम खेलों के बहिष्कार की चेतावनी दी थी. सीजीएफ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया, 'भारत में राष्ट्रमंडल तीरंदाजी और निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन 2022 में होगा. इसके आयोजन से जुड़े मामले को सीजीएफ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुमोदित किया गया है.'

हम आपको बता दें कि इन दोनों स्पर्धाओं का आयोजन चंडीगढ़ में जनवरी 2022 में होगा जबकि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई से सात अगस्त 2022 तक होगा. इससे पहले जुलाई 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटाए जाने के विरोध में इसका बहिष्कार करने की धमकी दी थी.

VIDEO: इस 60 वर्षीय घुड़सवार ने जीता पहला वर्ल्ड कप, प्राइज लेने के दौरान जो हुआ उसे देख उड़ जाएंगे आपके होश

रोहित शर्मा के लग्जरी फ्लैट की क़ीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

आमिर खान बने तीसरी बार पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Related News