देश में 30 लाख के करीब पहुंचे कोरोना केस, 55 हज़ार की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 69 हजार 878 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इसी के साथ भारत में अब कोरोना संक्रमितों की तादाद 30 लाख के पास पहुंच गई है। इतना ही नहीं देश में बीते दिन में 945 लोगों की मौत भी हुई है और अब कुल मौतों की संख्या 55 हजार 794 पर पहुंच गया है। इस लिहाज से भारत अभी विश्व में कोरोना से मौतों के मामले में चौथे नंबर पर है।

देश में कोरोना के केस बढ़ने के साथ केंद्र सरकार टेस्टिंग का आंकड़ा भी तेज करने में लगी हुई है। शुक्रवार से लेकर शनिवार के बीच में देश में पहली बार कोरोना के 10 लाख कोरोना टेस्ट किए गए हैं। यह नया रिकॉर्ड है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने 30 जुलाई को कहा था कि देश में अगले 1-2 महीने में कोरोना के टेस्ट्स रोज़ाना 10 लाख तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि, 23 दिन में ही ICMR ने यह आंकड़ा छू लिया है।

देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात सबसे खस्ता हैं। यहां अब पीड़ितों की तादाद 6 लाख 57 हजार के पार हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 339 नई मौतों के साथ अब मृतकों की तादाद 21,698 हो गई है। देश के कुल मौतों में एक-तिहाई से अधिक हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

65 वर्षीय महिला ने 14 महीने में दिया 8 बच्चियों को जन्म, बिहार से सामने आया अनोखा घोटाला

कोरोना ने ब्राज़ील में ढाया कहर, मरने वालों का बढ़ा आंकड़ा

भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग हुए अवरुद्ध, सैकड़ों वाहन फंसे

Related News