श्रीलंका का सबसे बड़ा 'संकटमोचक' बना भारत, कर्ज देने के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ा

कोलंबो: सियासी एवं आर्थिक संकट से जूझ रहे पड़ोसी देश श्रीलंका के लिए भारत सबसे बड़ा मददगार बनकर सामने आया है। हाल ही में सामने आयी एक रिपोर्ट में बताया गया है कि संकट के वक्त भारत ने श्रीलंका को सर्वाधिक कर्ज देकर आर्थिक समस्याओं से उबारने की कोशिश की है। श्रीलंकाई थिंक टैंक ‘वेराइट रिसर्च’ ने अपनी एक रिपोर्ट में जानकारी दी है कि वर्ष 2022 में भारत ने श्रीलंका को 37.7 करोड़ डॉलर (3002.82 करोड़ रुपए) का ऋण दिया है। इस दौरान, एशियाई विकास बैंक (ADB) श्रीलंका को 36 करोड़ डॉलर का ऋण देने दूसरा बड़ा कर्जदाता रहा है। यही नहीं, भारत ने श्रीलंका को 65,000 टन उर्वरक की खेप भी पहुंचाई थी।

बता दें कि भारत और ADB, दोनों ने मिलकर इस साल जनवरी से अप्रैल के मध्य श्रीलंका को दिए गए कुल कर्ज में 76 फीसद का योगदान दिया है। साल के पहले चार माह में श्रीलंका को विभिन्न सरकारों एवं संस्थानों से कुल 96.8 करोड़ डॉलर का ऋण दिया गया था। बता दें कि 2017 और 2021 के बीच बीते 5 वर्षों में चीन श्रीलंका का सबसे बड़ा ऋणदाता रहा है। चीन ने श्रीलंका को 9.47 करोड़ डॉलर का ऋण दिया था। इसमें से 8.09 मिलियन डॉलर चीन विकास बैंक से बाजार उधार के रूप में दिए गए थे।

बता दें कि, इस साल की शुरुआत से ही श्रीलंका आर्थिक संकट से बुरी तरह जूझ रहा था। विदेशी मुद्रा की कमी की वजह से वह जरूरी खानपान एवं ईंधन सामग्री भी नहीं खरीद पा रहा था। ऐसे वक़्त में भारत ने पड़ोसी देश होने के नेता उसे ईंधन खरीदने और आर्थिक तंगी से उबारने के लिए ऋण दिया था।

एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित होगा जैसलमेर रेलवे स्टेशन, 148 करोड़ की लागत से 2 साल में होगा तैयार

'मीडिया चैनल्स को गंदी गालियां लिखकर भेजते हैं PMO के हीरेन जोशी..', केजरीवाल का बड़ा आरोप

AAP विधायक अमानतुल्लाह का वो 'ख़ास' दोस्त फरार, जिसकी डायरी में छिपे हैं काली कमाई के राज़ !

 

Related News