15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस कुछ ही दिनों में आने वाला है। आप सभी जानते ही होंगे कि 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजी सरकार के कई सालों की गुलामी और अत्याचार को सहने के बाद हमारा भारत आजाद हुआ था। कई स्वतन्त्रता सेनानियों के कठोर संघर्ष और त्याग के चलते इस दिन एक आजाद भारत का उदय हुआ था। ऐसे में यह दिन भारत के हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण और एतिहासिक दिन है। ऐसे में आज हम आपको स्वतंत्रता दिवस आने से पहले बताने जा रहे हैं कुछ स्वतंत्रता दिवस के नारे जो आपको 15 अगस्त के दिन गर्व से पुकारने चाहिए या फिर अपने दोस्तों को भेजना चाहिए। * वंदे मातरम… * आज है 15 अगस्त, 15 अगस्त अमर रहे। * स्वतंत्रता दिवस जब आता है हम सब में जोश भर जाता है लाखों ने दी थी अपनी कुर्बानी कइयो ने न्योछावर कि अपनी जवानी। * चलो जश्न मनाये, आजादी का त्यौहार मनाये। * विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा। * आज फिर से वो दिन आया है, जिसके लिए न जाने कितने स्वतंत्रता के मतवालों ने अपना लहू बहाया है। * जय जवान, जय किसान… * इस आजादी का यही है नारा, पूरे विश्व में भारत बने महान ऐसा वतन हमारा। * सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा। * तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूँगा। * नफरत से नाता तोड़ो, सबको आजादी से जोड़ो। * चलो यह हुंकार भरे, देश के विकास में योगदान करे। * चलो ऐसा कसमे खाए, पूरे विश्व में भारत की अपनी एक अलग पहचान बनाये। * भारत एक सोने की चिड़िया है और आजादी इसके पंख है। * पूरी दुनिया को हमें दिखाना है, आज का दिन सिर्फ हमारा है। सोने-चांदी की कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट, जानिए क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या हुआ बदलाव, यहां जानिए आज के भाव 'कोरोना वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल के डेटा को सार्वजनिक किया जाए', केंद्र से SC ने माँगा जवाब