कमाऊ महिला एथलीट्स की लिस्ट में पी.वी. सिंधु ने हासिल किया 12वां स्थान

फोर्ब्स के अनुसार इंडियन स्टार बैडमिंटन प्लेयर PV सिंधु 2022 में दुनिया की 12वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट रहीं। अमरीकी व्यापार पत्रिका द्वारा जारी शीर्ष 25 महिला एथलीटों की  लिस्ट में 27 साल की एकमात्र बैडमिंटन खिलाड़ी और एकमात्र इंडियन थीं। विश्व नंबर 6 ने राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने से पहले जनवरी में लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल, मार्च में स्विस ओपन और जुलाई में सिंगापुर ओपन भी जीत लिया है। वह चोटिल भी हुईं लेकिन बावजूद इसके अपना विश्व रैंक बनाए रखने में कामयाब रही है।

सिंधु अगली बार इस महीने के अंत में नई दिल्ली में इंडिया ओपन में नजर आने वाली है। फोब्र्स द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सिंधु की पूरे वर्ष में कुल कमाई 7.1 मिलियन डॉलर (59 करोड़ रुपए) थी। सबसे अधिक वेतन पाने वाली महिला एथलीट नाओमी ओसाका थीं। उनके बाद सेरेना विलियम्स थीं। सिंधु से ज्यादा वेतन पाने वाले 11 एथलीटों में से 7 टेनिस खिलाड़ी थे। ऐसा पहली बार हुआ है जब 8 महिला एथलीटों ने 10 मिलियन डॉलर से अधिक कमाई की है। सिंधु ने ज्यादा कमाई विज्ञापनों से कर दी है।

2022 में टॉप-12 : दुनिया की सबसे अधिक भुगतान पाने वाली महिला एथलीट्स 1. नाओमी ओसाका (जापान) - टेनिस $51.1 मिलियन 2. सेरेना विलियम्स (यू.एस.ए.) टेनिस - 41.3 मिलियन 3. एलीन गु (चीन) - स्कीइंग - $20.1 मिलियन  4. एम्मा राडुकानु (यू.के.) - टेनिस - 18.7 मिलियन  5. इगा स्वोटेक (पोलैंड) - टेनिस - 14.9 मिलियन  6. वीनस विलियम्स (यू.एस.ए.) - टेनिस - 12.1 मिलियन  7. कोको गॉफ (यू.एस.ए.) - टेनिस - 11.1 मिलियन  8. सिमोन बाइल्स (यू.एस.ए.) ) - जिम्नास्टिक - 10 मिलियन  9. जेसिका पेगुला (यू.एस.ए.) - टेनिस - 7.6 मिलियन  10. मिंजी ली (ऑस्ट्रेलिया) - गोल्फ - 7.3 मिलियन  11. कैंडेस पार्कर (यू.एस.ए.) - बास्केटबॉल - 7 मिलियन 12. पीवी सिंधु (भारत) - बैडमिंटन - 7 मिलियन

"मैं अपना मैच हारा हूं, यही बात है ना" संन्यास की अटकलों पर नडाल का आया बयान

जिन 2 लोगों के कारण बची ऋषभ पंत की जान, वो क्रिकेटर से मिलने पहुंचे अस्पताल

ICU से बाहर आए ऋषभ पंत, सेहत को लेकर सामने आई ताजा अपडेट

Related News