आप सभी जानते ही होंगे कि इस समय पूरे देशभर में कोरोना का कहर बरपा हुआ है और हर कोई परेशान है। इस समय खौफ इतना बढ़ गया कि स्कूल, कॉलेज, थिएटर तक सब कुछ बंद किए जा चुके हैं। केवल इतना ही नहीं अब तो लोग एक-दूसरे से मिलने से भी दूर भाग रहे हैं। वहीं इस समय इटली भी इससे काफी प्रभावित हो चुका है और वहां की राजधानी रोम से एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। — L'Antikulturale (@Antikulturale) March 11, 2020 इस वीडियो में एक बंदे ने कोरोना से बचने के लिए एक बड़ा सा गत्ता अपने चारों ओर लपेट लिया। जी दरअसल उसने ऐसा इसलिए किया ताकि लोग उसके पास ना आएं और ऐसा करने से ना लोग उसके पास जाएंगे और ना ही उसे कोरोना होगा। इस समय लोगों का इस व्यक्ति का वीडियो खूब पसंद आ रहा है। अब तक इटली में कोरोना से कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इटली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा होता दिखाई दे रहा है। आपको याद हो बीते दिनों यहाँ से ही एक एक बुजुर्ग शख्स का विडियो भी सामने आया था जिसमे वह कहता नजर आ रहा था, ‘पास्ता शेलव्स खाली हैं। हो क्या रहा है। इतना डर तो दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान भी नहीं लगा था।’ जी दरअसल, इस समय सभी बाजार खाली हो चुके हैं। दुकानें बंद हैं। दुनिया का एक ऐसा अनोखा आइलैंड, जहां सिर्फ महिलाओं को मिलेगी एंट्री जर्मनी के इस 10 हजार कमरों वाले होटल में आज तक कोई नहीं है ठहरा दुनिया का वो रहस्यमय शहर, जिसे कोई नहीं जानता किसने बनाया