विनोद खन्ना की हालत देखकर हैरान हुए इरफ़ान, अपना अंग दान करने को तैयार

बॉलीवुड अभिनेता इरफ़ान खान कि फिल्म हिंदी मीडियम का ट्रेलर रिलीज हुआ. इस फिल्म के ट्रेलर की लॉन्चिंग के दौरान अभिनेता इरफ़ान खान ने विनोद खन्ना की तबियत के विषय में बातचीत की. इरफ़ान ने कहा कि वो वायरल हो रही तस्वीर में विनोद खन्ना की हालत को देखकर हैरान है. इरफ़ान ने कहा कि उन्हें विनोद खन्ना की कमजोर हालत देखकर बहुत बड़ा झटका लगा है और वे विनोद खन्ना के इलाज के लिए अपने शरीर का कोई अंग दान करने के लिए भी तैयारी है.

इरफ़ान ने आगे कहा कि मेरी भगवान से यही प्रार्थना है कि विनोद खन्ना जल्द से जल्द ठीक हो जाए और उनके इलाज में अगर किसी भी तरह की जरुरत हो तो वो उसके लिए तैयार है. इरफ़ान ने आगे कहा कि विनोद खन्ना उनके लिए बहुत ही मायने रखते है. वे बॉलीवुड के सबसे स्टाइल्स अभिनेता है और जब उनकी तस्वीर को मेने देखा तो मुझे हैरानी हुई. आपको बता दे कि विनोद खन्ना की तबियत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जिसके बाद डाक्टरो ने उन्हें पानी की कमी बताई थी, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार विनोद खन्ना अब ठीक है और उनकी हालात में शुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी.

यह जानकारी अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने दी. उन्होंने कहा कि पापा को पानी की कमी के कारण शुक्रवार को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. डॉक्टर ने कहा कि उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी.

विनोद खन्ना से हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे सलमान, CM फडणवीस ने भी की मुलाकात

बीमार विनोद खन्ना के मार्मिक फोटो देखकर रो पड़ेंगे आप, देखिये....

है भगवान! विनोद खन्ना को क्या हुआ है?

Related News