हैदराबाद में जो हुआ उससे कोई भी अनजान नहीं है जी हाँ पशु चिकित्सक के साथ गैंगरेप और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की और उन्हें रुकने के लिए बोला फिर जब उन्होंने पुलिस पर ही पलट वार करने की कोशिश की तो जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ढेर कर दिया। इस पर कई लोगो ने प्रतिक्रिया दी और कुछ ने पुलिस का साथ भी दिया | बॉलीवुड के कई सितारों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म मेकर अशोक पंडित ने लिखा- 'तेलंगाना पुलिस पर कोई सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने रेप और हत्या करने वाले चारों को मार गिराया है। यही नहीं पुलिस को इस बहादुरी के लिए सम्मान मिलना चाहिए।' स्वरा भास्कर ने पत्रकार फाये डिसूजा के ट्वीट को बिना किसी कमेंट के रिट्वीट किया है। फाये ने लिखा, 'यह न्याय नहीं है। पुलिस ने कानून तोड़ा है। यह खतरनाक है। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया का क्या मतलब है।' ऋषि कपूर ने ट्वीट किया कि 'बहादुर तेलंगाना पुलिस, मेरी बधाई।' Bravo Telangana Police. My congratulations! — Rishi Kapoor (@chintskap) December 6, 2019 अनुपम खेर ने लिखा- 'बधाई और जय हो। तेलंगाना पुलिस ने मार गिराया। जितने भी लोगों ने ऐसा घिनौना अपराध करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई थी और उनके लिए खतरनाक से खतरनाक सजा चाही थी। जय हो।' बॉक्स ऑफिस पर चला विद्युत जामवाल का जादू, 'कमांडो 3' ने सात दिन में कमाए इतने करोड़ रुपए धर्मेंद्र ने बनाया करोडो का बंगला, वीडियो में दिखाई झलक और कहा कुछ ऐसा अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' के लिए रणवीर ने किया विश, शेयर की सेल्फी