प्रियंका चोपड़ा की फोटोज देख दीवाने हुए पति, कमेंट कर कही ये बात

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करती हुई दिखाई देती है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी कुछ फोटोज साझा की हैं। प्रियंका की इन फोटोज को देख कर पति निक जोनस दीवाने जो चुके है और कमेंट किया है। लुक्स के बारें में बात की जाए तो प्रियंका ब्लैक एंड व्हाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट में दिखाई दे रही है। जिसके साथ अभिनेत्री ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। लाइट मेकअप, हाई पोनी और शेड्स से अभिनेत्री ने अपने लुक को कम्पलीट कर रखा है। इस लुक में अभिनेत्री काफी हॉट दिख रही है। प्रियंका गोल्फ कोर्स में मस्ती करती हुई नज़र आ रही है।

पहली फोटोज में प्रियंका अपने दोनों हाथों से बाल ठीक करती हुई नज़र आ रही है। दूसरी फोटो निक जोनस की है। तीसरी फोटो में प्रियंका अपने एक दोस्त के साथ सेल्फी लेती होई दिखाई दे रही है। एक फोटोज में निक जोनस भी दिखाई दे रहे है। फोटोज को साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा- 'यह एक अच्छा दिन था।'

प्रियंका की इन तस्वीरों को देख कर पति निक फिदा हो चुके है और कमेंट कर लिखा- 'तुम इतनी हॉट क्यों हो' वर्कफ़्रंट के बारें में बात की जाए तो प्रियंका सिटाडेल, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और एंडिंग थिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज में दिखाई देने वाली है। इसके अलावा अभिनेत्री बॉलीवुड मूवी जी ले जरा में भी नज़र आने वाली है। इस मूवी में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी दिखाई देने वाली है, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं। 

कभी डिप्रेशन तो कभी जेल कई बुरे वक़्त से गुजर चुके है ड्वेन जॉनसन

नाओमी जुड के निधन से सदमे है दिग्गज कलाकार, पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

मनोरंजन जगत में पसर गया मातम, इस अदाकारा ने दुनिया को कहा अलविदा

Related News