हरियाणा में बदमाशों का आंतक बड़ा, दिन दहाड़े महिला और युवकों को लूटा

आर्य उप नगर में बीते शुक्रवार शाम तकरीबन 4 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल के बल पर एक आढ़ती से 8 लाख 85 हजार रुपये लूट कर भागने की फ़िराक में थे।  लेकिन इस बीच पास में ही कड़ी महिला ने शोर करना शुरू कर दिया और आरोपी भागने में कामयाब हो गया। जानकारी मिलने पर नरवाना पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वहीं, आढ़तियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को रविवार तक का वक़्त दिया है। जिसके उपरांत सोमवार को रणनीति बनाई जाने वाली है।

जंहा इस बात का पता चला है कि आर्य उप नगर निवासी किशनचंद कॉलोनी निवासी आढ़ती व अनाज मंडी प्रधान के भाई जयपाल शुक्रवार दोपहर के उपरांत एचडीएफसी बैंक से आठ लाख 85 हजार रुपये की धनराशि निकलवाकर स्कूटी से घर जा रहा था। इसी बीच पीछे से बाइक पर 3 बदमाश आए और स्कूटी को टक्कर मारकर गिरा गया। जिसके उपरांत एक आरोपी ने फायर किया, जिससे जयपाल घबरा गया। जिसके उपरांत आरोपी रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। वारदात की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना प्रभारी महेंद्र सिंह व हुड्डा चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह मौके पर पहुंचे और सूचना ली। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए नाकेबांदी कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज  की जांच की जा रही है।

तीन बदमाश पुलिस के लिए बने आफत: मिली जानकारी के अनुसार नरवाना क्षेत्र में तीन बदमाश पुलिस के लिए चुनौती बन चुके हैं। तीन बदमाशों ने अब तक 4 वारदात को अंजाम दिया है। कुछ दिन पहले पिपलथा गांव में हुई लूट, दिनदहाड़े स्कूटी छीनने और मकान से 10 लाख की नकदी और गहने ले जाने की वारदात की है।

ऐश्वर्या ने शेयर की अभिषेक के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो, आराध्या ने बटोरी सारी लाइमलाइट

किसान आंदोलन: किसानों का चक्का जाम शुरू, दिल्ली की सभी बॉर्डर पर सख्त पहरा

सीएम नितीश का विरोध करते-करते बिहारियों का विरोध करने लगा विपक्ष- जीतनराम मांझी

Related News