दिल्ली में MCD वार्ड परिसीमन के लिए गृह मंत्रालय ने किया आयोग का गठन

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से दिल्ली में नगर निगम वार्ड के परिसीमन के लिए तीन सदस्यीय आयोग गठित कर दिया गया है। MCD द्वारा शनिवार एक बयान जारी करते हुए इस संबंध में जानकारी दी है। इस प्रक्रिया से दिल्ली में नगर निगम चुनाव का मार्ग प्रशस्त होगा, जो हाल में तीन निगमों के एकीकरण के बाद प्रथम चुनाव होगा।

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपने बयान में कहा है कि दिल्ली नगर निगम अधिनियम 1957 की धारा 3, 3 ए एवं 5 के तहत निहित शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निगम वार्ड के परिसीमन और उससे संबंधित अन्य कार्यों में केंद्र सरकार की मदद के लिए परिसीमन आयोग का गठन कर दिया है। बयान में कहा गया है कि MCD वार्ड के परिसीमन के लिए गठित आयोग में तीन सदस्य होंगे। द‍िल्‍ली के राज्य चुनाव आयुक्त विजय कुमार देव को इस आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसमें कहा गया है कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव पंकज कुमार सिंह और दिल्ली नगर निगम के अतिरिक्त कमिश्नर रणधीर सहाय इस परिसीमन आयोग के सदस्य के तौर पर  शाम‍िल क‍िए गए हैं। यह आयोग अपने गठन के चार माह में अपनी रिपोर्ट पेश करेगा।

Ola ने 500 कर्मचारियों को नौकरी से निकला, लोग बोले- मंदी आ गई क्या ?

मूसलाधार बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रुकी, प्रशासन ने जारी किया बयान

मुलायम यादव की दूसरी पत्नी साधना का दुखद निधन, दिल्ली रवाना हुए अखिलेश

Related News