संविधान दिवस पर अमित शाह ने डॉ आंबेडकर को किया नमन, कही ये बात

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को संविधान दिवस पर देश के प्रथम कानून मंत्री बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार संविधान के अनुरूप समाज के प्रत्येक वर्ग को सामाजिक व आर्थिक न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है। 

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'भारत की एकता और विकासशीलता की सबसे बड़ी शक्ति हमारा प्रगतिशील संविधान है। आज संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब जी को नमन करता हूँ। मोदी सरकार देश के महापुरुषों के स्वप्न और संविधान के अनुरूप देश के हर वर्ग को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने के प्रति संकल्पित है।' बता दें कि देशभर में आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन पूरे देश में राष्ट्रीय कानून दिवस के तौर पर भी जाना जाता है और देश में संविधान को अपनाए जाने का स्मरण कराता है। 

देश की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अंगीकार किया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने वर्ष 2015 में 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के तौर पर मनाने के सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था।

 

ओवैसी के गढ़ में गरजेंगे योगी, हैदराबाद निकाय चुनाव में करेंगे धुआंधार प्रचार

भाजपा नेता दिलीप घोष की गाडी पर 2 हफ़्तों में दूसरी बार हुआ हमला, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

सीएम शिवराज बोले- मप्र की धरती पर 'लव जिहाद' नहीं होने दूंगा, ये देश तोड़ने का षड्यंत्र

Related News