किनके लिए शुभ और किनके लिए अशुभ रहेगा होली का पर्व, यहाँ जानिए राशिफल

आज होली का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आज का राशिफल, देखिये होली पर आपकी किस्मत में क्या लिखा है?

18 मार्च का राशिफल-

मेष- आज व्‍यापारिक संभावना बढ़ रही हैं और काम लाभप्रद हो रहे हैं। करियर में तरक्‍की कर रहे हैं। आज आपका स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन प्रेम और व्‍यापार से अद्भुत हैं। इसके अलावा होली आपके लिए शुभ है। 

वृषभ- आज आप शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त कर लेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। इसके अलावा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से थोड़ा सा खराब समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य आपका नरम-गरम बना रहेगा। आज प्रेम, व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ रहेगा।

मिथुन- ऊर्जा का स्‍तर गिरा रहेगा। इसके अलावा खर्च बढ़ा रहेगा। आज किसी चीज की जरूरत आपको परेशान कर सकती हैं। वहीं अस्‍थाई स्थिति है लेकिन उबर जाएंगे। आज स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सही है। होली आपके लिए बहुत शुभ है। 

कर्क- आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें और बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। काम में समय व्‍यतीत करें। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। मन परेशान रहेगा। आज व्‍यापार पूरा-पूरा साथ देगा।

सिंह- आज आपको खर्च की अधिकता हो सकती है, हालांकि शुभ कार्यों में खर्च होगा लेकिन फिर भी मन परेशान रहेगा। आज प्रेम में दूरी, संतान से दूरी हो सकती है। मध्‍यम समय कहा जाएगा। 

कन्‍या- आज आपका जीवन आनंदमय रहेगा। अविवाहितों की शादी हो सकती है। इसके अलावा प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। व्‍यवसायिक लाभ है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत बढ़िया है। क्रोध पर काबू रखें। बाकि होली शुभ है। 

तुला- आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे और शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम रहेगा। आज प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्‍यापार अच्‍छा चलेगा।

वृश्चिक- आज आपके मन की स्थिति ठीक नहीं है। आप धीरे-धीरे उबरते जाएंगे और इस समय खर्च की अधिकता और किसी भी चीज की क्षीणता का बोध हो रहा है। इसके अलावा बाकी सब ठीक चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है।

धनु- आज रुपए-पैसे का आवक बढ़ेगा और वाणी पर नियंत्रण रखें। ज्‍यादा न बोलिएगा। आज अपना ध्‍यान रखें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति अच्‍छी, व्‍यापार भी अच्‍छा है लेकिन प्रेम में थोड़ी दूरी बनी रहेगी। आज आपके लिए होली अधिक शुभ नहीं है। 

मकर- आज पराक्रम रंग लाएगा लेकिन अक्रामकता पर काबू रखें। इसके अलावा स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। आज प्रेम का साथ रहेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। आज अच्‍छा समय कहा जाएगा। होली भी बहुत शुभ है। 

कुंभ- आज आपका साथ भाग्‍य दे रहा है। इसके अलावा धार्मिक बने रहेंगे। यात्रा में लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। आज प्रेम और व्‍यापार पहले से बेहतर होगा। आपके लिए होली का दिन बड़ा शुभ होने वाला है। 

मीन- आज सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। इसके अलावा प्रेम में नजदीकी आ गई है। आज अपनों का साथ मिलेगा और हर दृष्टिकोण से अच्‍छा है। होली आपके लिए अधिक शुभ नहीं है।

होली पर बन रहे 3 राजयोग चमकाएंगे इन राशिवालों की किस्मत

होलिका दहन के दिन इन राशिवालों को मिलेगी खुशखबरी

आज इन राशिवालों के परिवार में बढ़ सकती है परेशानी, जानिए अपना राशिफल

Related News