भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा के निधन पर हॉकी इंडिया ने जताया शोक

हॉकी इंडिया ने मंगलवार को 75 वर्षीय गोपाल भेंगरा के निधन पर शोक व्यक्त किया, जो 1978 के भारतीय विश्व कप का हिस्सा थे। लंबी बीमारी के चलते सोमवार को रांची में उनका निधन हो गया। 

पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी, जिन्होंने ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना में आयोजित 1978 पुरुष हॉकी विश्व कप में अर्जेंटीना और पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया था, ने भी भारतीय सेना में सेवा की थी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोमबम ने कहा कि भारतीय हॉकी में गोपाल भेंगरा के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। 

उन्होंने कहा, "हॉकी इंडिया गोपाल भेंगरा के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। गोपाल 1978 विश्व कप टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य थे और भारतीय हॉकी में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।" उन्होंने कहा, "गोपाल के परिवार और दोस्तों को इस कठिन समय से गुजरने की ताकत मिले।"

पीएम मोदी आज करेंगे भारतीय उद्योग परिसंघ की बैठक को संबोधित

मात्र 18 साल की उम्र में देश के लिए फांसी चढ़ गए थे खुदीराम बोस, जज की गाड़ी पर फेंका था बम

एक्टर नहीं बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, फिर इस तरह हुई अभिनय जगत में एंट्री

Related News