एक्टर नहीं बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, फिर इस तरह हुई अभिनय जगत में एंट्री
एक्टर नहीं बनना चाहते थे सुनील शेट्टी, फिर इस तरह हुई अभिनय जगत में एंट्री
Share:

मनोरंजन जगत के जाने माने मशहूर सुपरस्टार सुनील शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रहे है। सुनील शेट्टी का जन्म 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैसूर में हुआ था। उन्होंने इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में अपनी पहचान कायम की है। आज सुनील शेट्टी सिनेमा जगत में एक बड़ा नाम बन चुके हैं, किन्तु बचपन में वह अभिनेता नहीं बल्की क्रिकेटर बनना चाहते थे। बता दें, सुनील शेट्टी केवल सिनेमा जगत का ही नहीं बल्की होटल इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम हैं।

वही सुनील शेट्टी ने 1992 फिल्म 'बलवान' से अपने करियर का आरम्भ किया था। किन्तु 1994 में आई 'मोहरा' ने उन्हें विशेष पहचान दिलाई। इसमें उनके साथ अक्षय कुमार तथा रवीना टंडन महत्वपूर्ण किरदार में थे। इसके पश्चात्  सुनील शेट्टी 'गोपी किशन' में डबल किरदार में दिखाई दिए। जो कि बड़ी हिट सिद्ध हुई।

वही फिल्म 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'हेरा फेरी' 'दे दना दन' जैसी मूवीज के माध्यम से उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया। यही नहीं, 2001 में आई 'धड़कन' के लिए सुनील शेट्टी ने बेस्ट विलेन का पुरस्कार जीता था। सुनील शेट्टी इन दिनों अपने कारोबार पर ध्यान दे रहे हैं। उनकी एक स्वयं की प्रोडक्शन कंपनी भी है। जिसका नाम पॉपकॉर्न मोशन पिक्चर है। 

बेटी त्रिशाला के जन्मदिन पर इमोशनल हुए संजय दत्त, फोटो शेयर कर लिखा- जब मैं पिता बना तो...

दिन पर दिन बढ़ते जा रही है राज कुंद्रा की मुसीबतें, अब 20 अगस्त तक रहना होगा जेल में...

तलाक की घोषणा के बाद भी एक साथ रह रहे है आमिर खान और किरण राव, जानिए वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -