असम के 15वें सीएम बने हिमंत सरमा, शपथग्रहण समारोह में उपस्थित रहे नड्डा

गुवाहाटी: हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। शपथग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही कई अन्य नेता भी उपस्थित रहे। सरमा को असम के गवर्नर जगदीश मुखी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 2 मई को असम चुनाव के परिणामों में भाजपा को लगातार दूसरी बार जीत मिली थी।

रविवार को नॉर्थ ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस (NEDA) के संयोजक हिमंत बिस्वा सरमा को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था।  शपथ ग्रहण करने से पहले सरमा ने आज डोल गोबिंदा मंदिर और कामाख्या मंदिर में जाकर दर्शन किए। वह असम की पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय संभल रहे थे। उस वक़्त सर्बानंद सोनोवाल राज्य के मुख्यमंत्री थे। हिमंत बिस्वा सरमा असम के 15वें सीएम बने हैं। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में नए कैबिनेट का शपथ ग्रहण हुआ। सरमा के साथ ही कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई।

बता दें कि हिमंत बिस्वा सरमा का जन्म 1 फरवरी, 1969 को हुआ। उनके पिता का नाम कैलाश नाथ सरमा और मां का नाम मृणालिनी देवी है। सरमा ने गुवाहाटी के कामरुप एकैडमी स्कूल से शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से LLB की पढ़ाई की और फिर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। सरमा ने 1996 से 2001 के बीच गुवाहाटी उच्च न्यायालय में लॉ की प्रैक्टिस भी की थी। 

 

17 मई तक के लिए बढ़ाया जा सकता है इंग्लैंड का लॉक डाउन

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- अगर अपना काम सही से किया होता तो..

इजरायल ने विमानन क्षेत्र के लिए सहायता पैकेज को मंजूरी दी

 

Related News